पाकिस्तान के इस पत्रकार ने शहंशाह की पोशाक पहनकर की लाइव रिपोर्टिंग, वायरल हुआ वीडियो

Summary :

पाकिस्तान के एक पत्रकार का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स बहुत पसंद कर रहे हैं। आपको पाकिस्तानी पत्रकार चांद नवाब

पाकिस्तान के एक पत्रकार का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स बहुत पसंद कर रहे हैं। आपको पाकिस्तानी पत्रकार चांद नवाब याद होंगे जो अपनी अनोखी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। 
अक्सर आपने उनकी अनोखी और मेजदार रिपोर्टिंग की वीडिय साेशल मीडिया पर देखी होंगी। उनकी की तरह इस पत्रकार ने भी अलग अंदाज में रिपोर्टिंग की है। शहंशाह की पोशाक पहनकर इस पत्रकार ने रिपोर्टिंग की है। इतना ही नहीं पत्रकार रिपोर्टिंग तलवार पकड़ कर भी कर रहा था।

अमीन हफीज इस पत्रकार का नाम बता रहे हैं। पाकिस्तान का यह पत्रकार जियो टीवी में काम करता है। हफीज साहब का ऐसा ही एक वीडियो साल 2018 में वायरल हुआ था और उन्होंने गधे पर बैठकर उस समय रिपोर्टिंग की थी। 
जियो टीवी के अनुसार, लाहौर के किले पर अमीन हफीज रिपोर्टिंग कर रहे थे। इस किले पर शादी का आयोजन कुछ ही दिन पहले हुआ था। यूनेस्को की विश्व विरासत स्‍थल में यह किला शामिल है। बता दें कि खतरे की सूची में यह किला आ गया है यही वजह है कि इस किले पर शादी जैसे बड़े आयोजन किए जा रहे हैं। 
बता दें कि वाल्ड सिटी ऑफ लाहौर अथॉरिटी ने किले के प्रभारी को शादी जैसे बड़े आयोजन करने की इजाजत देने पर निलंबित कर दिया। इतना ही नहीं कानूनी कार्रवाई उस कंपनी के खिलाफ करने का फैसला लिया है। जिसने शादी का आयोजन इस किले पर करवाया था। इसी वजह से अमीन हफीज को यह रिपोर्टिंग किले पर करनी पड़ी। 
मजेदार कमेंट किए यूजर्स ने

1.

2.

3.

4.

5.

6.


Desk Team