केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने गुरुवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर विराधियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, भगवान राम का प्रमाण मांगने वाले को अब अपना प्रमाण देने में परेशानी हो रही है।

भाजपा के ‘फायरब्रांड’ नेता माने जाने वाले गिरिराज ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, भगवान राम का प्रमाण मांगने वाले को अब अपना प्रमाण देने में हो रही है परेशानी। एनआरसी को लेकर फैलाया जा रहा है भ्रम।
विपक्ष को है रोहिंग्या मुसलमान की नागरिकता की चिंता। भारतवंशियों को एक करने वाले सीएए पर कोई सवाल नहीं। गौरतलब है कि अपने बयानों से चर्चित रहने वाले बेगूसराय से लोकसभा सांसद गिरिराज ट्विटर के माध्यम से लगातार विरोधियों पर निशाना साधते रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



