महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और अन्य 8 नेता आज 1:00 बजे एमएलसी पद की शपथ लेंगे। उद्धव ठाकरे के अलावा विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरे (शिवसेना), रणजीत सिंह मोहिते पाटिल, गोपीचंद पाडलकर, प्रवीण दटके और रमेश कराड (सभी भाजपा) को भी निर्वाचित घोषित किया गया है।
निर्वाचित होने वाले उम्मीदवारों में राकांपा के शशिकांत शिंदे और अमोल मितकरी तथा कांग्रेस के राजेश राठौड़ शामिल हैं। ये सभी उम्मीदवार विधान परिषद की उन नौ सीटों के लिए मैदान में थे जो 24 अप्रैल को खाली हुई थीं। इन चुनाव के साथ 59 वर्षीय ठाकरे पहली बार विधायक बने हैं।
देश में कोविड-19 से अब तक 3029 लोगों ने गंवाई जान, संक्रमितों का आंकड़ा 96 हजार के पार
वह शिवसेना के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने पिछले साल 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और उन्हें 27 मई से पहले विधानमंडल के दोनों सदनों में से किसी एक का सदस्य बनना जरूरी था। 27 मई को उद्धव ठाकरे को सीएम बने हुए 6 माह पूरे हो जाएंगे और इससे पहले उनका एमएलसी चुनना बेहद जरूरी था।


Download Android App
Download iOS App



