महाराष्ट्र में कोरोना वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है।वायरस के संक्रमितो की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना वायरस संकट के दौरान सुरक्षित रहने के लिए लोगों द्वारा उठाए जाने वाले कदमों के बारे में प्रभावशाली तरीके से सूचना प्रसारित करने के लिए क्रिएटिव कंटेंट डेवलेपर्स की मदद से एक जागरूकता अभियान शुरू किया है।
इस संक्रामक रोग के महामारी का रूप लेने के बाद से लोगों के लिए घरों में रहना, पृथक वास करना और सामाजिक दूरी बनाना महत्वपूर्ण हो गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि इस संदेश को प्रभावशाली तरीके से देने के लिए सर जे जे इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड आर्ट्स के पूर्व छात्र रहे मुख्यमंत्री ने जागरूकता अभियान चलाने के लिए संचार एवं डिजाइनिंग विशेषज्ञ भूपल रामनाथकर की मदद ली है। रामनाथकर ने भी इसी संस्थान से पढ़ाई की है।
देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5194 हुई, अबतक 149 लोगों की मौत
सीएमओ ने कहा, ‘‘सोशल मीडिया नेटवर्क पर प्रभावशाली संदेशों की बाढ़ आ गई है। ये संदेश विज्ञापन एवं डिजाइन समुदाय के उच्च प्रतिभावान और अनुभवी सदस्यों ने बनाए हैं जो असल में यह जानते हैं कि संदेश कैसे प्रेषित किया जाए।’’
उसने बताया कि देशभर के प्रतिभाशाली लोग और यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डिजाइनर भी इस अभियान से जुड़ गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



