महाराष्ट्र में जारी सियासी हलचल के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने अपने उस बयान पर सफाई पेश जिसमें उन्होंने कहा ‘हम भी महा विकास अघाड़ी सरकार के साथ गठबंधन में हैं लेकिन कुछ लोग हमारी पीठ में छुरा घोंप रहे हैं’। पटोले ने मंगलवार को कहा, हमारे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।
नाना पटोले ने कहा, प्रदेश में बीजेपी द्वारा कांग्रेस को निशाना बनाया जा रहा है। हमारे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। कांग्रेस राज्य की नंबर एक पार्टी बनेगी। कई लोग राज्य में हमारी प्रगति से नाराज थे। वहीं कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा, महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन मजबूत है। कोई दरार नहीं है। गठबंधन राज्य में अच्छा काम करता रहेगा।
महाराष्ट्र: जेनरेटर का धुंआ बना मौत का काल, दम घुटने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की गई जान
गौरतलब है कि महाराष्ट्र की बदली सियासी हवा को देखते हुए लग रहा है कि सत्तारूढ़ गठबंधन में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। नाना पटोले ने आरोप लगाया था कि राज्य की सरकार उनपर नजर रख रही है। पटोले ने कहा था कि राज्य में क्या चल रहा है इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री व गृहमंत्री को सौंपी जाती है। कांग्रेस अपने आप को मजबूत करने में लगी हुई है जिसे देख उनके पैरों तले जमीन खिसक रही है। हमारे फोन टेप किए जा रहे हैं। हमारी सारी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी जाती है।


Download Android App
Download iOS App



