महाराष्ट्र के कार्यकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार के साथ जाने को लेकर कहा कि मैं सही समय पर सही बात कहूंगा, चिंता न करें। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 28 नवंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में राज ठाकरे को भी न्योता भेजा जा रहा है।
इसके अलावा ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, अशोक गहलोत, अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं को भी न्योता भेजा जाएगा। उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार हैं। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के ‘महाविकास अघाड़ी’ ने सोमवार को 162 विधायकों का समर्थन होने का दावा करते हुए राज्यपाल को एक पत्र सौंपा था।राकांपा ने घोषणा की थी कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
बता दे कि राकांपा नेता अजित पवार के समर्थन से 23 नवंबर को बनी भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार मंगलवार दोपहर को तब गिर गई जब पवार ने उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और फिर उसके बाद देवेंद्र फडणवीस को भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।


Download Android App
Download iOS App



