भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फड़णवीस ने बुधवार को महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर आरोप लगाया कि वह बारिश प्रभावित किसानों को सहायता मुहैया कराने में देरी करके राज्य के वित्तीय हालात की झूठी तस्वीर बनाने की कोशिश कर रही है।
झारंखड में बोलीं प्रियंका गांधी- ऐसी सरकार चुनें जो छात्रों की बात सुने
महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष फडणवीस ने नवंबर में राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी द्वारा राज्य की विधायिका के संयुक्त सत्र के संबोधन पर चर्चा के दौरान कहा कि सरकार गुमराह करने की कोशिश कर रही है कि राज्य की वित्तीय स्थिति कमजोर है।
फडणवीस ने कहा, यह सरकार किसानों के साथ छल कर रही है। यह जानबूझकर एक छवि बनाने की कोशिश कर रही है कि राज्य गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहा है, ताकि (किसानों को) वित्तीय सहायता पहुंचाने में देरी की जा सके।


Download Android App
Download iOS App



