जम्मू-कश्मीर : सभी वकील 40 दिन की हड़ताल के बाद वापस काम पर लौटे

Summary :

गौरतलब हो कि जम्मू शाखा से जुड़े वकील जमीनों की रजिस्ट्री की शक्तियों को अदालतों से छीनकर राजस्व विभाग को सौंपने के सरकार के फैसले के विरोध में एक नवंबर से हड़ताल पर थे।

जम्मू : जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय और जम्मू क्षेत्र की इसकी अधीनस्थ अदालतों के वकील 40 से अधिक दिन की हड़ताल के बाद बुधवार को काम पर लौट आए। 
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय बार संघ की जम्मू शाखा से जुड़े वकील जमीनों की रजिस्ट्री की शक्तियों को अदालतों से छीनकर राजस्व विभाग को सौंपने के सरकार के फैसले के विरोध में एक नवंबर से हड़ताल पर थे। वकीलों के काम पर लौटने से उन वादियों को बड़ी राहत मिली है जो हड़ताल के दौरान काफी परेशान थे। 

Desk Team