मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने बॉम्बे हाई का रुख करते हुए अपने ट्रांसफर को चुनौती दी है। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ जांच की भी मांग की है। बुधवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने परमबीर सिंह की याचिका को खारिज करते हुए उन्हें हाई कोर्ट जाने की सलाह दी थी।
सुप्रीम कोर्ट के इस निर्देश के बाद परमबीर सिंह ने गुरुवार को हाई कोर्ट का रुख किया। एंटीलिया केस में मुंबई पुलिस के एपीआई सचिन वाझे की गिरफ्तारी के बाद मुंबई के पुलिस कमिश्नर पद से हटाए गए परमबीर सिंह ने आरोप लगाया कि गृहमंत्री अनिल देशमुख ने वाझे को हर महीने 100 करोड़ रुपए की वसूली का लक्ष्य दिया था।
देशमुख ने खुद के खिलाफ जांच का किया स्वागत, राउत बोले-सरकार के लिए समाप्त हुआ आरोपों का मुद्दा
महाराष्ट्र सरकार ने सचिन वाझे को निलंबित कर दिया था और परमबीर सिंह का ट्रांसफर मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से डीजी होमगार्ड्स में कर दिया गया था। इस मामले में बुधवार को परमबीर सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये मामला गंभीर तो है लेकिन वो पहले हाई कोर्ट क्यों नहीं गए?
परमबीर सिंह की याचिका पर बुधवार को जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस आर सुभाष रेड्डी की बेंच ने सुनवाई की।बेंच ने सुनवाई करते हुए कहा कि ये आरोप बेहद गंभीर हैं लेकिन आप पहले हाई कोर्ट में जाएं। इसके बाद परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ले ली।


Download Android App
Download iOS App



