शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार पर सोमवार को निशाना साधते हुए कहा कि यह समझना मुश्किल हो गया है कि राज्य का असली मुख्यमंत्री कौन है।
दो लोगों की जंबो कैबिनेट में समझा नहीं कौन सीएम
ठाकरे ने कहा, ‘‘एक सवाल पूछा जाता है कि राज्य में निर्वाचित सरकार है या नहीं। लेकिन दो लोगों की जंबो कैबिनेट में यह नहीं समझा जा सकता कि असली मुख्यमंत्री कौन है।’’ अपने निजी आवास ‘मातोश्री’ में पार्टी कार्यकर्ताओं से आदित्य ने कहा कि उच्चतम न्यायालय में बागी विधायकों के खिलाफ शिवसेना की लड़ाई के मामले में आने वाले फैसले का असर न केवल पार्टी, बल्कि पूरे देश पर पड़ेगा।
एतिहासिक बगावत होने के बाद महाराष्ट्र में गिर गई थी शिवसेना सरकार
शिंदे और फडणवीस के 30 जून को क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के एक महीने बाद महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार मंगलवार को होने वाला है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार 29 जून को शिंदे और शिवसेना के 39 विधायकों की बगावत के बाद गिर गई थी।


Download Android App
Download iOS App



