कुदरत का कहर रह-रह कर राज्यों पर बरस रहा है , पहले दिल्ली , हरियाणा , पंजाब हिमाचल और उत्तराखंड अब महाराष्ट्र में बारिश से बर्बादी चालू है महाराष्ट्र के यवतमाल रात हुई भारी बारिश से जिले के कई रिहायशी क्षेत्र में जलभराव हो गया और पानी की परेशानी इतनी हुई की लोगो के घरो में पानी ने जगह बना ली है।भारी बारिश के कारण कई कॉलोनियों में पानी भर गया, जिससे निवासी आश्चर्यचकित हो गए।
रात को बारिश शुरू हुई उठे तो देखा घर में पानी
स्थानीय लोगों के अनुसार, रात में लगभग चार घंटे तक बारिश हुई और जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि सड़कों पर पानी भर गया है और बारिश का पानी उनके घरों के अंदर घुस गया है। एक स्थानीय ने कहा, आधी रात के आसपास भारी बारिश होने लगी और जब हम सुबह उठे तो हमने देखा कि हमारा घर पानी में डूबा हुआ है। वर्तमान में, पानी हमारे घर में घुस गया है और सोफा, फ्रिज, राशन सहित हमारा फर्नीचर पानी में डूब गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि 500 से ज्यादा घर पानी में डूब गए हैं.
यवतमाल में पहले इतनी बारिश नहीं
निवासियों में से एक सुजीत राय ने कहा, यवतमाल में पहले इतनी बारिश नहीं हुई थी। पानी सुबह 4 बजे लोगों के घरों में घुसना शुरू हुआ और अब तक 500 से अधिक घर जलमग्न हो चुके हैं। इससे पहले महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण जलभराव के बाद मुंबई और आसपास के इलाकों में ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं।


Download Android App
Download iOS App



