महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। शिंदे ने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अपील की है कि वे अपनी जांच कराएं। शिंदे इस सप्ताह की शुरुआत में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भी शामिल हुए थे। वह कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले राज्य के 13वें मंत्री हैं।
मंत्री ने कहा, ‘‘मैंने कल कोविड-19 संबंधी जांच कराई और मैं संक्रमित पाया गया हूं। मेरा स्वास्थ्य ठीक है। आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। मैं अनुरोध करता हूं कि पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोग अपना पूरा ध्यान रखें और अपनी जांच कराएं।’’
इससे पहले जितेंद्र अव्हाड (आवास), अशोक चव्हाण (पीडब्ल्यूडी), धनंजय मुंडे (सामाजिक न्याय), सुनील केदार (पशुपालन), बालासाहेब पाटिल (कोऑपरेशन), असलम शेख (वस्त्र), नितिन राउत (ऊर्जा), हसन मुशरिफ (ग्रामीण विकास), वर्षा गायकवाड़ (स्कूल शिक्षा), अब्दुल सत्तार (राज्य मंत्री-ग्रामीण विकास),संजय बंसोडे (राज्य मंत्री-पर्यावरण) और विश्वजीत कदम (राज्य मंत्री-को-ऑपरेशन) कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



