महाराष्ट्र में पालघर जिले के बोईसर कस्बे के तारापुर एमआईडीसी स्थित एक रासायनिक कारखाने में बुधवार को हुए विस्फोट में तीन श्रमिकों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि उक्त घटना कपड़ा उद्योग में इस्तेमाल होने वाले गामा रसायन का उत्पादन करने वाली इकाई में शाम चार बजकर 20 मिनट पर हुई।
अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि संयंत्र की छत के परखच्चे उड़ गये।
पालघर पुलिस के प्रवक्ता सचिन नवादकर ने कहा, ”रासायनिक कारखाने में रिएक्टर पोत में विस्फोट के कारण, तीन श्रमिकों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जबकि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।”
बोईसर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रदीप कस्बे ने बताया कि विस्फोट के समय कारखाने में कुल 18 कर्मचारी काम कर रहे थे।
उन्होंने कहा, ”संयंत्र गामा एसिड का निर्माण करता है जिसका उपयोग कपड़ा उद्योग में किया जाता है। जब अमोनिया के साथ सोडियम सल्फेट को मिलाने की प्रक्रिया चल रही थी, तब रिएक्टर पोत में विस्फोट हो गया।”
महाराष्ट्र : रासायनिक कारखाने में विस्फोट, तीन श्रमिकों की मौत; 12 घायल
Summary :
महाराष्ट्र में पालघर जिले के बोईसर कस्बे के तारापुर एमआईडीसी स्थित एक रासायनिक कारखाने में बुधवार को हुए विस्फोट में तीन श्रमिकों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


Download Android App
Download iOS App



