Maharashtra: फडणवीस ने कहा- 75,000 युवाओं को दी जाएगी नौकरी, युवा शक्ति होगी मजबूत

Summary :

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार अगले एक साल में राज्य के युवाओं को 75,000 सरकारी नौकरियां देगी।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार अगले एक साल में राज्य के युवाओं को 75,000 सरकारी नौकरियां देगी। नागपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बात करते हुए फडणवीस ने युवाओं को 10 लाख रोजगार देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने जून में विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों से कहा था कि वे अगले डेढ़ साल में 10 लाख लोगों को ‘मिशन मोड’ पर नौकरियां दें।
महाराष्ट्र सरकार देगी 75,000 सरकारी नौकरी
Maharashtra Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis Said Vinayak Mete  Driver Died Due To Mumbai | Mumbai News: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने  कहा- चालक के गलत निर्णय ने ले ली विनायक मेटे की
मोदी ने शनिवार को सरकारी नौकरी के 75,000 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और कहा कि केंद्र युवाओं के लिए रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करने के लिए कई मोर्चों पर काम कर रहा है।
फडणवीस ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई इस पहल के साथ महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हमारी सरकार ने राज्य में 75,000 युवाओं को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है।’’ उन्होंने कहा कि 75,000 नौकरियों में से 18,000 रिक्तियां पुलिस विभाग में होंगी और इसके लिए अगले पांच से सात दिनों में विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा।

Desk Team