मुंबई : दक्षिण मुंबई में स्थित मंत्रालय की चौथी मंजिल पर सोमवार रात लगभग 8:30 बजे आग लग गई और इसे बुझाने के लिए चार दमकल गाड़ियां और पानी के तीन टैंकर भेजे गए हैं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग एक लिफ्ट के पास लगी और उससे भारी धुआं निकल रहा है।
उन्होंने हालांकि कहा, यह एक मामूली आग है और इसे बुझाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि आग के कारण किसी के घायल होने या उसमें किसी के फंसे होने की खबर नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



