मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने रत्नागिरी जिले में तिवारे बांध टूटने की घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को बताया गया कि जल संसाधन विभाग के सचिव अविनाश सुर्वे के नेतृत्व वाली एसआईटी को दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।
एसआईटी क्षेत्र में मूसलाधर बारिश के कारण दो जुलाई की रात को बांध टूटने के कारण आयी बाढ़ से जान-माल के नुकसान की जांच करेगी। इस घटना में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई थी जबकि पांच अन्य लापता हैं। एसआईटी के अन्य सदस्यों में रत्नागिरी के जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और राज्य जल संरक्षण विभाग के मुख्य अभियंता शामिल हैं।
बयान में कहा गया है कि एसआईटी बांध टूटने के कारणों की जांच करेगी, दोषियों की जवाबदेही तय करेगी और सुझाव भी देगी ताकि ऐसी घटना दोबारा ना हो।


Download Android App
Download iOS App



