रायपुर : केन्द्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने शनिवार को यहां दावा किया कि भाजपा के सदस्यता अभियान को मुस्लिम समुदाय की ओर से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता गहलोत शहर में पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
गहलोत ने कहा कि पार्टी अपनी सदस्यता का 20 प्रतिशत विस्तार करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भाजपा को मुस्लिम विरोधी बताते हैं, लेकिन ‘हम सभी के कल्याण के बारे में सोचते हैं।’
गहलोत ने कहा, ‘रायपुर में सदस्यता अभियान के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम पुरुष और महिलाएं पार्टी में शामिल हुए, जो स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि समाज के सभी वर्गों को भाजपा और मोदी (प्रधानमंत्री) के नेतृत्व पर भरोसा है।’


Download Android App
Download iOS App



