कांग्रेस के लोकसभा सांसद शशि थरूर ने शनिवार को कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों के आलोक में विश्व कप के एक मैच के लिए केसरिया रंग चुना। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह (केसरिया) गौरवाशाली भारतीय रंग है ।
थरूर ने यहां कहा कि आईसीसी के एक नए नियम में कहा गया है कि जब दो टीमों की जर्सी एक ही रंग की होती है, तो मेजबान देश की टीम को अपने ड्रेस का रंग बदलने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि हालांकि दूसरी टीम को अपनी ड्रेस बदलनी होती है, लिहाजा भारत ने अपनी लिये केसरिया और नीले रंग की ड्रेस चुनी।
उन्होंने कहा, ‘… इसलिए मैंने थोड़ा नीली रुमाली जेब के साथ केसरिया जैकेट पहनी थी, जो कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भारतीय टीम के समर्थन में पहनी गई थी।’
दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय टीम ने नीले और नारंगी रंग की ड्रेस पहनी थी, जिसकी काफी आलोचना हुई थी। कई राजनीतिक दलों ने टीम के भगवाकरण का आरोप लगाया था। भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमों की ड्रेस का रंग नीला होने के कारण भारतीय टीम को ड्रेस का रंग बदलना पड़ा था।


Download Android App
Download iOS App



