Y+ सिक्योरिटी के घेरे में रहेंगे बॉलीवुड स्टार Salman Khan, धमकी के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

Summary :

बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान को Y+ सिक्योरिटी दी जाएगी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा कथित तौर जान से मारने की धमकी के बाद महाराष्ट्र सरकार ने एक्टर की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है।

बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान को Y+ सिक्योरिटी दी जाएगी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा कथित तौर जान से मारने की धमकी के बाद महाराष्ट्र सरकार ने एक्टर की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। पिछले दिनों अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा पत्र मिला था, जिसके बाद राज्य सरकार ने यह कदम उठाया। 
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान काफी वक्त से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर है। उन्हें कई बार उन्हें खुलेआम कत्ल की धमकी मिल चुकी है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कुछ साल पहले ही जोधपुर में कोर्ट में सुनवाई के दौरान सलमान खान को धमकी दी थी। उसने कहा था कि सलमान खान ने एक काले हिरण का शिकार करके बिश्नोइयों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी। 
गैंगस्टर का कहना है कि बिश्नोई समाज काले हिरण को पूजता है और सलमान खान ने उसकी हत्या कर बिश्नोइयों को उकसाया है। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर के परिवार को धमकी एक पेपर स्लिप के रूप में मिली थी। किसी शख्स ने धमकी भरी पर्ची उसी बेंच पर छोड़ी थी जहां सलमान खान के पिता, लेखक सलीम खान अपनी नियमित सुबह की सैर के बाद बैठे थे। 
इस धमकी के बाद सलमान को मुंबई पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई थी। लेकिन अब, उन्हें महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा Y+ सुरक्षा कवर प्रदान किया गया है। अगस्त में सलमान खान को बंदूक रखने का लाइसेंस भी जारी किया गया था। अभिनेता की ओर से धमकी का हवाला देते हुए लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया था। 

Desk Team