महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। अब महाराष्ट्र के नए राज्यपाल रमेश बैस को नियुक्त किया गया है। मुर्मू ने रमेश बैस को महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद सौंपा है। बता दें कि बैस इससे पहले झारखंड के राज्यपाल थे। कोश्यारी ने राज्यपाल का पद छोड़ने के पीछे विपक्षी दलो से चल रहे विवाद की वजह बताई है।

राष्ट्रपति ने अन्य पद के इस्तीफे को दी मंजूरी
राष्ट्रपति ने कोश्यारी के साथ ही लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। इनके अलावा राष्ट्रपति ने 13 राज्यों और केंद, शासित प्रदेश में बड़ फेरबदल किया है।

राजपाल ने पद से हटाने के पीछे क्या बताया कारण
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी महाराज और अन्य महान व्यक्तित्वों पर उनकी टिप्पणी पर हालिया उपजे विवाद के बाद विपक्षी दलों ने कोशियारी के इस्तीफे की मांग की थी। राज्य में शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सहित महाराष्ट्र के विपक्षी दलों ने उनकी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए उनके इस्तीफे की मांग की थी। कोश्यारी ने पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी से अपनी इच्छा जाहिर की थी कि वह शीर्ष पद से हटना चाहते हैं।



Download Android App
Download iOS App



