महाराष्ट्र के औरंगाबाद के सिडको एन 1 इलाके में मंगलवार सुबह एक तेंदुआ घुस गया जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। एक अधिकारी ने बताया कि शहर के सिडको इलाके में सुबह टहलने निकले लोगों ने करीब आठ बजे एक तेंदुआ देखा।
जिसके बाद लोगों ने पुलिस तथा वन अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। वही, अधिकारी ने कहा कि तेंदुए की तलाश और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।


Download Android App
Download iOS App



