महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को उनके कूल्हे की सर्जरी होगी। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

राज ठाकरे कल होगी सर्जरी
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस महीने की शुरुआत में 53 वर्षीय ठाकरे ने कहा था कि उनके घुटने और पीठ की समस्याओं को दूर करने के लिए सर्जरी होगी। मनसे नेता नितिन सरदेसाई ने कहा, ”कल उनके कूल्हे की सर्जरी होगी।”

काफी विवादों में रहे राज ठाकरे
हालांकि, इन दिनों ठाकरे हाल ही में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम देकर सुर्खियों में थे। उनका 5 जून को अयोध्या जाने का भी कार्यक्रम था, लेकिन फिलहाल उन्होंने योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।


Download Android App
Download iOS App



