ठाणे : महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) के एक इंजीनियर को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कथित तौर पर रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि पंकज धनपाल (36) ने लगाए गए मीटरों के सर्वेक्षण के लिए एक एजेंट से 1,500 रुपये की मांग की थी ।
एसीबी के पुलिस अधीक्षक मुकुंद हतोते ने बताया, ‘‘एजेंट ने एसीबी से संपर्क किया और हमने शनिवार को बोइसर में रिश्वत लेते हुए उसे पकड़ा। भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत उसके खिलाफ आरोप लगाए गए हैं ।’’


Download Android App
Download iOS App



