महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को विपक्षी दलों के सदस्यों ने किसानों को खाद्यान्न का उचित मूल्य देने, कर्नाटक के साथ सीमा विवाद के समाधान और ऐतिहासिक शख्सियतों के सम्मान की मांग की। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), कांग्रेस, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट और अन्य दलों के विधायक विधान भवन की सीढ़ियों के पास इकट्ठा हुए और अपनी मांगों को लेकर नारे लगाने लगे।
एक विधायक ने कहा, “राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य में ऐतिहासिक शख्सियतों का सम्मान हो। सरकार को खाद्यान्न के लिए उचित मूल्य सुनिश्चित करने के साथ-साथ लंबित महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा मुद्दे को हल करने के लिए योजनाएं बनाने की आवश्यकता है।” विपक्षी सदस्यों ने राज्य में सत्तारूढ़ एकनाथ शिंदे-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार को “ईडी” सरकार भी कहा।


Download Android App
Download iOS App



