Milind Deora के शिवसेना में शामिल होने पर बोले CM Eknath Shinde, कही ये बड़ी बात

Summary :

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। बता दें मुंबई (Mumbai) में कांग्रेस को झटका देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने ‘‘विकास के पथ पर चलने के लिए’’ रविवार सुबह पार्टी छोड़ दी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना में शामिल हो गए। मिलिंद देवड़ा के शिवसेना में शामिल होने के बाद CM Shinde का बड़ा बयान यह तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर तो अभी बाकी है- CM शिंदे कांग्रेस पार्टी के साथ मिलिंद देवड़ा ने अपना रिश्ता किया खत्म CM Shinde ने दिया बड़ा बयान आपको बता दें कांग्रेस नेता मिलिंद…

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। बता दें मुंबई (Mumbai) में कांग्रेस को झटका देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने ‘‘विकास के पथ पर चलने के लिए’’ रविवार सुबह पार्टी छोड़ दी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना में शामिल हो गए।

  • मिलिंद देवड़ा के शिवसेना में शामिल होने के बाद CM Shinde का बड़ा बयान
  • यह तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर तो अभी बाकी है- CM शिंदे
  • कांग्रेस पार्टी के साथ मिलिंद देवड़ा ने अपना रिश्ता किया खत्म

CM Shinde ने दिया बड़ा बयान

आपको बता दें कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा के इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा- मिलिंद के रूप में जानकार, समझदार और संयमी नेता हमें मिला है। यह तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर तो अभी बाकी है। देवड़ा परिवार पिछले 55 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के प्रति वफादार था। मुझे पूरा यकीन है कि इतने लंबे समय तक एक पार्टी की सेवा करने के बाद दूसरी पार्टी में जाना कोई आसान निर्णय नहीं है।

कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपने इस्तीफे की घोषणा- मिलिंद देवड़ा

दक्षिण मुंबई से पूर्व सांसद देवरा ने रविवार सुबह ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी राजनीतिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण अध्याय आज समाप्त हो गया। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, जिससे पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं.’’ बाद में, वह पूजा-अर्चना करने प्रभादेवी स्थित सिद्धिविनायक मंदिर गए।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ हिंसाग्रस्त मणिपुर से शुरू हुई

हालांकि, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में इस सीट पर शिवसेना के अरविंद सावंत से उन्हें शिकस्त मिली थी। सावंत, ठाकरे गुट में हैं।देवरा कभी कांग्रेस की मुंबई इकाई के प्रमुख भी रहे थे। वह पार्टी के दिवंगत नेता मुरली देवरा के बेटे हैं। मिलिंद देवड़ा के ‘एक्स’ पर अपने इस्तीफे की घोषणा करने के बाद, कांग्रेस की मुंबई इकाई की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री देवरा ने उस दिन पार्टी छोड़ी है जब राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ हिंसाग्रस्त मणिपुर से शुरू हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team