Maharashtra Politics: सीएम शिंदे जल्द ही कर सकते हैं कैबिनेट का विस्तार, अजीत पवार के साथ हुई बैठक

Summary :

बीते दिनों अजीत पवार ने शरद पवार का हाथ छोड़कर एकनाथ शिंदे का हाथ थाम लिया है। महाराष्ट्र की राजनीति में हुआ ये सबसे बड़ा बदलाव शरद पवार को भारी नुकसान पहुंचा गया। इसके बाद अजीत पवार बगावती तेवर को लेकर सुर्खियों में बनें रहते हैं। इन सबके बीच उपमुख्यमंत्री देवेंद्र और डिप्टी सीएम अजित पवार ने देर रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ बैठक की।

अजीत और शिंदे के बीच हुई बैठक
यह बैठक  मुख्यमंत्री के वर्षा आवास पर हुई।  बैठक दो घंटे तक चली। बताया जा रहा है कि यह बैठक कैबिनेट विस्तार और हिसाब-किताब के बंटवारे के सिलसिले में हुई थी। इस बीच कल भी वर्षा आवास पर मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के बीच बैठक हुई है। जिसके बाद से माना जा रहा है कि शिंदे जल्द ही  कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे है।
दो दिनों से चल रही बैठक
पिछले दो दिनों से मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के बीच बैठकें चल रही है। बताया जा रहा है कि ये बैठकें कैबिनेट विस्तार और हिसाब-किताब के बंटवारे को लेकर हो रही है। बताया जा रहा  है कि इस बैठक के लिए प्रफुल्ल पटेल के साथ उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी वर्षा बंगले में गए थे।   दोनों नेताओं ने पोर्टफोलियो आवंटन को लेकर अंतिम चर्चा भी की थी।  सूत्रों के मुताबिक आज राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता हैअब देखना अहम होगा कि मंत्री पद किसे मिलेगा।
जल्द ही होगा विभागों का बंटवारा
बीते दिनों अजित पवार ने एनसीपी से बगावत करके और बीजेपी सरकार के साथ जाने का फैसला किया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली और आठ अन्य एनसीपी नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। एनसीपी के नौ मंत्रियों को मंत्री पद की शपथ लिए हुए एक सप्ताह बीत चुका है।  लेकिन फिर भी किसी को कोई पद नहीं मिला है। इसलिए माना जा रहा है कि जल्द ही विभागों का बटवारा किया जा सकता है।  

Desk Team