बीते कुछ दिनों से कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है। दिल्ली समेत हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड हरियाणा में बारिश से बाढ जैसे हालात बने हुए है। हिमाचल और उत्तराखंड में कई लोगों की मौत हो चुकी है चारों तरफ बारिश से पहाड़ का मलबा सड़को पर खिसककर गिर रहा है। मनाली में तो ब्रिज बाढ की चपेट में आकर बह चुका है कई लोगों के घर दुकान भी पानी में बह गई। इसी तरह दिल्ली में गुरुग्राम से लेकर मिंटो रोड तक चारों तरफ पानी ही पानी भरा हुआ है। उधर हरियाणा में भी भारी बारिश से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है इसलिए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था।
पांच राज्यों में रेड अलर्ट जारी
इन सबके बीच पांच राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राज्य के में रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के कई जिलों में भी रेड अलर्ट जारी किया हैइस आपदा को लेकर प्रबंधन सचिव रंजीत सिन्हा ने कहा कि इसे लेकर हम अलर्ट मोड में हैं। सीएम ने बारिश को लेकर तैयारियों की समीक्षा की थी। प्रशासन की तरफ से कहा गया कि केवल एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। बाकी सब कुछ कंट्रोल में है। हम लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं।
अचानक से इतनी बारिश होने की वजह क्या है
अब बड़ा सवाल ये की आखिर इस साल अचानक से इतनी बारिश क्यों हो रही है तो इसको पीछे का सबसे बड़ा कारण जरुरत से ज्यादा बारिश होना है। आपने वो कहावत तो सुनी होगी की कोई भी चीज जरुरत से ज्यादा हो जाए तो वो नुकसान ही करती है। इसी तरह बारिश जिस जून के महीनें से शुरु होना था पर जुलाई आने के बाद एक दिन में कई दिनों के बराबर बारिश हो रही है। इसलिए चारों तरफ अचानक से बाढ आ रही है। जिसने बड़े स्तर पर तबाही मचाई है।
यमुना नदी में पानी का लैवल खतरे के निशान के पास पहुंचा
वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि बारिश आने वाले दिनों में भारी तबाही मचाई हुई है। इसके अलावा उत्तर पश्चिम यूपी में भी भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल में बारिश काफी कम हो गई है और दिल्ली एनसीआर में बुधवार को हल्की से बारिश होने की संभावना है। वहीं यमुना नदी के पानी का स्तर भी बढता जा रहा है। यमुना नदी में पानी का लैवल खतरे के निशान के पास पहुंच चुका है। दिल्लाी में भी बाढ जैसे हालात बने हुए है।
बारिश से 80 लोगों की मौत
भारी बारिश से हुई मौतों के आंकड़े को लेकर बात करें तो बारिश की वजह से 72 घंटो में 80 लोगों की जान जा चुकी है। जिसमें सबसे ज्यादा मौते यूपी और हिमाचल में हुई है। हिमाचल में 63 लोगों की मौत हुई इसके साथ ही वहां कई घर पानी में ही बह गए। दिल्ली में भी कई लोगों को कैंप में शिफ्ट किया गया है बताया जा रहा है बारिश से 9 हजार घरों को नुकसान हुआ है। और पूरे देश की बात करें तो करीब 500 लोगों की मौत हो चुकी है।
एक महीने का पानी एक दिन में बरसने की वजह से अचानक इतनी तबाही हुई
Summary :
बीते कुछ दिनों से कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है। दिल्ली समेत हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड हरियाणा में बारिश से बाढ जैसे हालात बने हुए है। हिमाचल और उत्तराखंड में कई लोगों की मौत हो चुकी है चारों तरफ बारिश से पहाड़ का मलबा सड़को पर खिसककर गिर रहा है। मनाली में तो ब्रिज बाढ की चपेट में आकर बह चुका है कई लोगों के घर दुकान भी पानी में बह गए।


Download Android App
Download iOS App



