महाराष्ट्र संकट के बीच प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं-फोन पर दी जा रही हैं धमकी और गालियां

Summary :

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उन्होंने “धमकी और अपशब्दों वाले फोन कॉल” के संबंध में मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय पांडे से मुलाकात की है।”

महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ शिवसेना में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और बागी विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले समूहों में वर्चस्व को लेकर खींचतान चल रही है। इस सियासी विवाद के बीच शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शनिवार को कहा कि उन्हें पिछले दिनों कुछ धमकी भरे फोन आए हैं। 
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उन्होंने “धमकी और अपशब्दों वाले फोन कॉल” के संबंध में मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय पांडे से मुलाकात की है।” उन्होंने कहा, “मुझे कल से वीओआईपी (इंटरनेट) कॉल के माध्यम से राज्य में बदलती राजनीतिक स्थिति पर धमकी और अपमानजनक फोन आ रहे हैं, जिसे लेकर मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय पांडे जी से मुलाकात की।” 

Maharashtra News : आठवले बोले- बागी विधायकों को धमकी न दें शिवसैनिक, अल्पमत में है महाराष्ट्र सरकार

उन्होंने कहा, “उनके समय के लिए धन्यवाद और यह पता लगाने की उम्मीद है कि वे कायर कौन हैं?” गौरतलब है कि शिवसेना दो गुटों में बंट गई है। एक गुट का नेतृत्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और दूसरे गुट का शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे कर रहे हैं। 

Desk Team