महाराष्ट्र में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी एवं राज्य की खुफिया विभाग की पूर्व प्रमुख रश्मि शुक्ला कथित अवैध फोन टैपिंग मामले में बुधवार को कोलाबा थाने में पेश हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शुक्ला के खिलाफ इस महीने की शुरुआत में दक्षिण मुंबई के कोलाबा थाने में भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
शिवसेना सांसदों के फोन टैप करने का है आरोप
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजीव जैन की शिकायत के आधार पर शुक्ला के खिलाफ यह प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि शुक्ला ने शिवसेना सांसद संजय राउत और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता एकनाथ खडसे के फोन अवैध रूप से टैप किए थे। पुलिस ने पहले बताया था कि मामला उस समय का है जब शुक्ला महाराष्ट्र के राज्य खुफिया विभाग (एसआईडी) की प्रमुख थी। शुक्ला, बुधवार को सुबह 11 बजे अपने वकील के साथ थाने पहुंची।
हाई कोर्ट ने दिया था पेश होने का आदेश
हाई कोर्ट ने हाल ही में मुंबई पुलिस को शुक्ला के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कदम उठाने पर एक अप्रैल तक रोक लगा दी थी। अदालत ने शुक्ला को 16 और 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच थाने में पेश होने को भी कहा था। इससे पहले पुणे पुलिस ने कांग्रेस नेता नाना पटोले के फोन की कथित अवैध टैपिंग के संबंध में शुक्ला के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी, जब राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में थी। हाल ही में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी उनके आवास पर पुलिस ने पूछताछ की थी।

Download Android App
Download iOS App