मिस्टर आईपीएल यानी सुरेश रैना को इस बार आयोजित हुए मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला, यहां तक की चेन्नई सुपर किंग्स ने भी उन पर बोली भी नहीं लगाई। नीलामी के बाद जब कुछ खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लिया तो भी उम्मीद लगाई जा रही थी कि कोई ना कोई टीम इस खिलाड़ी को अपने खेमे में शामिल कर लेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

हालाँकि ही अब सुरेश रैना IPL में वापसी करने जा रहे हैं मगर बतौर खिलाड़ी नहीं बल्कि पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री के साथ वो आईपीएल 2022 में कमेंट्री करते हुए दिखाई देंगे। फैंस ने रवि शास्त्री को भी 2017 के बाद से कमेंट्री करते नहीं देखा है तो इसके लिए भी फैंस काफी उत्साहित होंगे। वर्ल्ड कप 2007 और 2011 के विनिंग मूमेंट में कमेंट्री के लिए याद किए जाने वाले शास्त्री का कोचिंग कार्यकाल 2021 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया है।

शास्त्री के अंडर भारत आईसीसी खिताब तो नहीं जीत पाया, मगर टेस्ट क्रिकेट में काफी प्रभावित किया। वहीं रिपोर्ट्स की बात करे तो उनके हिसाब से शास्त्री इस बार सिर्फ हिंदी कमेंट्री टीम का हिस्सा होंगे। आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च से होने जा रहा है। जिसके पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है, वहीं सीजन 15 का फाइनल मैच 29 मई को खेला जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



