महाराष्ट्र में 12 वर्षीय एक लड़की ने यूट्यूब पर आत्महत्या का वीडियो देखने के बाद कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हंसापुरी क्षेत्र की रहनेवाली लड़की शिखा राठौड़ ने अपने पिता के मोबाइल फोन से यूट्यूब पर आत्महत्या से संबंधित कुछ वीडियो देखे थे।
अधिकारी ने बताया कि लड़की ने इन वीडियो के बारे में अपनी मां को भी बताया लेकिन उन्होंने कभी यह नहीं सोचा कि उनकी बेटी इस तरह जान दे देगी। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम चार बजे बच्ची ने घर के छत से लगे पंखे के सहारे फांसी लगा लिया। पुलिस ने बताया कि लड़की के इस भयानक कदम उठाने के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है लेकिन इस संबंध में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



