भिवानी : यहां एक ‘फाइनेंस’ कंपनी के कर्मचारियों की आंखों में मिर्च डालकर रुपयों से भरा बैग छीनने के मामले में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट के दो लाख चार हजार रुपये भी बरामद कर लिये है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।
पुलिस के अनुसार राजकुमार वर्मा नामक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था कि वह एक फाइनेंस कंपनी में आरओ के पद पर कार्यरत है और वह 28 जून को अपने साथी छत्र सिंह के साथ कंपनी की किश्त लेने जा रहे था कि इसी दौरान सुवासडा से लोहारू की तरफ आते वक्त एक गाड़ी से आये चार युवक उनकी आंखों में मिर्ची फेंककर पैसों का बैग छीनकर फरार हो गये। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



