महाराष्ट्र: अब तक 1.99 करोड़ से ज्यादा लोगों ने कोविड टीके की खुराक ली

Summary :

महाराष्ट्र में रविवार को कुल 68,811 लोगों ने टीके की खुराक ली और इसके साथ ही राज्य में अब तक टीका लेने वालों की संख्या बढ़कर 1,99,85,407 हो गई।

महाराष्ट्र में रविवार को कुल 68,811 लोगों ने टीके की खुराक ली और इसके साथ ही राज्य में अब तक टीका लेने वालों की संख्या बढ़कर 1,99,85,407 हो गई। एक आधिकारिक बयान से सोमवार को यह जानकारी मिली। बयान में बताया गया कि राज्य में अग्रिम मोर्चे पर काम करनेवाले अब तक 23,12,779 लोगों और 18,48,358 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगे हैं। इसमें टीके की पहली और दूसरी खुराक शामिल है।
बयान में यह भी बताया गया कि रविवार तक 18-44 आयु वर्ग के कुल 6,52,119 लोगों को टीके की पहली खुराक मिली है।इसके अलावा 45 साल के या इससे अधिक उम्र के अब तक 1,51,72,151 लोगों को टीके की पहली और दूसरी खुराक मिली है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि रविवार को महाराष्ट्र में संक्रमण की वजह से 974 लोगों की मौत हुई और यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 81,486 हो गई। 
वहीं संक्रमण के 34,389 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 53,78,452 हो गई। भारत में कोविड-19 के 2,81,386 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,49,65,463 हो गई। पिछले 27 दिन में एक दिन में सामने आए ये सबसे कम नए मामले हैं। वहीं, संक्रमण से 4,106 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,74,390 हो गई।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 35,16,997 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 14.09 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से कुल 2,11,74,076 लोग उबर चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 84.81 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.10 प्रतिशत है।

Desk Team