महाराष्ट्र में अभी तक सियासी घमासान थमा नहीं है। ऐसे में आपको बता दें पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर से बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है। सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व के मुद्दे पर बीजेपी और आरएसएस को निशाने पर लिया है। आगे बता दें विपक्षी गठबंधन में फूट की अटकलों के बीच महाराष्ट्र विकास अघाड़ी ने रविवार को नागपुर में एकता और शक्ति का प्रदर्शन किया।

उद्धव ठाकरे का BJP पर तंज
सूत्रों के अनुसार इस दौरान उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि शिवसेना ने हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और देश के लिए कुर्बानी दी है। जानकारी के आधार पर ठाकरे ने कहा कि एक तरफ बीजेपी हनुमान चालीसा पढ़ती है और दूसरी तरफ मस्जिदों में जाकर कव्वाली सुनती है। क्या यह उनका हिंदुत्व है? आगे उद्धव ठाकरे कहतें है कि वह यूपी जाकर उर्दू में मन की बात करता है, क्या यही उसका हिंदुत्व है? हमारा हिंदुत्व देश के लिए जान कुर्बान है और उनका हिंदुत्व सिर्फ दिखावा है।
इतना ही नहीं उद्धव ठाकरे ने कहा कि हर बार उन पर यह आरोप लगाया जाता है कि उन्होंने कांग्रेस के साथ जाकर हिंदुत्व छोड़ दिया, क्या कांग्रेस में कोई हिंदू नहीं है? क्या RSS-BJP ‘गोमूत्र हिंदुत्व’ है? उन्होंने हाल ही में संभाजीनगर में उस जगह पर गोमूत्र छिड़का जहां हमने अपनी जनसभा की थी। वह भी थोड़ा गोमूत्र पी लेता, वह समझदार हो जाता। देखा जाए अभी तक महाराष्ट्र में सियासी पारा कम नहीं हुआ है इसके बाद इस बयान के सामने आने से मामला और भी बढ़ सकता है।


Download Android App
Download iOS App



