महाराष्ट्र के वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने दावा किया है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री उनकी पार्टी का होगा। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी और गठबंधन सहयोगी शिवसेना इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए जल्द ही सीटों के बंटवारे के लिये एक समझौते पर पहुंचेगी।
मुनगंटीवार ने सोमवार को नासिक में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगला मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा। इसे लेकर बीजेपी-शिवसेना गठबंधन में कोई असंतोष नहीं है। इस बार हम 288 सदस्यीय विधानसभा में 220 से अधिक सीटें जीतेंगे।’’ उन्होंने कहा कि बीजेपी और शिवसेना के नेता राज्य विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे के लिये एक समझौता पर काम कर रहे हैं।
भोपाल में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी गया जेल, वकील नहीं करेंगे पैरवी
मुनगंटीवार ने कहा, ‘‘सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम निर्णय जल्द लिया जाएगा… हम अपने गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।’’ इस बीच, मुंगंटीवार की टिप्पणियों को नजरअंदाज करते हुए शिवसेना के एक नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के उस बयान में कोई बदलाव नहीं हुआ है जिसमें उन्होंने कहा था कि गठबंधन के दोनों सहयोगी सभी जिम्मेदारियां साझा करेंगे और विधानसभा चुनाव में बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
पिछले सप्ताह राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि बीजेपी और शिवसेना 135-135 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 18 सीट गठबंधन के अन्य सहयोगियों के लिए छोड़ देगी। शिवसेना ने पाटिल की टिप्पणियों पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।


Download Android App
Download iOS App



