महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में रविवार को पांच लोगों को लेकर जा रही एक नौका अरब सागर में पलट गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने चार लोगों को बचा लिया जबकि एक लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह घटना मुंबई से 300 किलोमीटर दूर स्थित रत्नागिरी में भाटे तट पर सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर हुई।अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तट पर पहुंची और स्थानीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की मदद से बचाव अभियान शुरू किया।उन्होंने कहा कि चार लोगों को बचा लिया गया है और एक लापता व्यक्ति की तलाश जारी है।


Download Android App
Download iOS App



