महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने यातायात संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर एक दिन में 261 लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।पालघर जिले के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने कहा कि पुलिस ने मंगलवार को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक जिले में ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ चलाया और यातायात संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी।
‘ऑपरेशन ऑल आउट’ नियमित रूप से चलाया
बालासाहेब पाटिल के मुताबिक इस अभियान के दौरान पुलिस ने छह वांछित अपराधियों को गिरफ्तार भी किया। इसके अलावा पुलिस ने गैर-कानूनी गतिविधियों के सिलसिले में 21 मामले और राष्ट्रीय स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज किए।

पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों में शामिल 127 लोगों की भी जांच की।पाटिल ने बताया कि पुलिस की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ नियमित रूप से चलाया जाने वाला मासिक अभियान है।


Download Android App
Download iOS App



