महाराष्ट्र विधान परिषद के पूर्व सदस्य प्रभाकर संत का निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।सूत्रों के मुताबिक वर्ष 1982 से 1988 के बीच कोंकण से शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले संत का सोमवार को ठाणे जिले के कल्याण शहर में अपने आवास पर निधन हो गया। वह वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे।
विधान परिषद के सदस्य के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान प्रभाकर ने कई विद्यालयों की स्थापना की। उन्होंने राज्य में शिक्षकों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा दिया।संत के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी है।


Download Android App
Download iOS App



