शाहरुख खान ने ठुकराई फरहान अख्तर की डॉन 3, क्या आमिर की लाल सिंह चड्ढा का हाल देख घबराए बादशाह

Summary :

शाहरुख खान को एक बार फिर डॉन बना देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। मगर डॉन 3 को लेकर ताजा रिपोर्ट्स फैंस को दुखी कर सकती है क्योंकि खबरों के मुताबिक किंग खान मौजूदा हालात यानि बायकॉट ट्रेंड को देखते हुए डॉन 3 को करने से इंकार कर दिया है।

शाहरुख खान पिछले काफी वक्त
से
अपने कमबैक को
लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता के पास इस समय एक साथ कई दिलचस्प
प्रोजेक्ट्स हैं
, जिनके जरिए वो
दर्शकों के बीच एक बार फिर तहलका मचाते दिखाई देंगे। शाहरुख फिल्म पठान से पूरे 4
साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। कुछ समय पहले ही अभिनेता ने
फिल्म
‘पठान‘ की शूटिंग काफी हद तक पूरी कर ली है।

पठान में किंग खान के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण अहम भूमिकाओं में
दिखाई देंगे।
‘पठान‘ के अलावा शाहरुख खान के पास ‘जवान‘ और ‘डंकी‘ जैसे फिल्में हैं। बीते कई दिनों से सामने आ
रहीं रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान को
‘डॉन 3′ भी ऑफर हुई थी। मगर फिल्म
से जुड़े नए अपडेट ने सभी फैंस को चौंका दिया है।

Don (2006) - IMDb

पिछले काफी वक्त से एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर डॉन 3 की स्क्रिप्ट पर
पिछले काफी समय से काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान को डॉन 3 की
स्क्रिप्ट दी गई थी और उन्होंने इसे ठुकरा दिया। जानकारी के मुताबिक
, “ऐसा नहीं है कि शाहरुख खान को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई। बात
सिर्फ इतनी है कि शाहरुख पूरी तरह से आश्वस्त नहीं थे।

Farhan Akhtar

इस समय बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों को लगातार असफलता का सामना करना पड़ रहा
है। इस महीने रक्षाबंधन के खास मौके पर रिलीज हुई सुपरस्टार आमिर खान की
‘लाल सिंह चड्ढा‘ और अक्षय कुमार की ‘रक्षाबंधन‘ बॉक्स ऑफिस पर
औंधे मुंह गिरी। लगातार बायकॉट ट्रेंड को देखने के बाद शाहरुख खान ने
‘डॉन 3′ से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रेजेंट टाइम को
देखते हुए अभिनेता ने फिल्म को करने से मना कर दिया है।

Shah Rukh Khan's Don 3 to Begin Next Year, Farhan Akhtar to Not Cast  Priyanka Chopra? | India.com

वहीं इससे पहले आईं रिपोर्ट्स में बताया गया था कि शाहरुख खान ‘डॉन 3‘ को करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। शाहरुख खान
को लगता हैं कि
‘डॉन‘ एक आइकॉनिक किरदार है और
इसे दोबारा निभाने के लिए एक बार सोचना पड़ेगा। करंट सेनारियो इंडस्ट्री के सही
नहीं है। इसलिए वो उन्हीं फिल्मों पर काम कर रहे हैं
, जिनपर उन्हें पूरी तरह भरोसा है।

 

Desk Team