महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में राज्य परिवहन के बस स्टैंड में एक कैंटीन के पास सो रहे चार मजदूर एक कार की चपेट में आने से घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि हादसा बुधवार देर रात ढाई बजे महाराष्ट्र के कल्याण शहर में राज्य परिवहन के बस स्टैंड पर हुआ। मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
कल्याण में महात्मा फुले पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 30 से 60 वर्ष की आयु के चार मजदूर कैंटीन के पास एक फुटपाथ पर सो रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार उनके ऊपर चढ़ गई।
घटनास्थल के पास सो रहे कुछ अन्य लोग उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।अधिकारी ने बताया कि कार चालक की पहचान हो गई है। हालांकि, वाहन चलाते समय वह शराब के नशे में था या नहीं यह पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



