महाराष्ट्र के पुणे शहर में गूगल कंपनी के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। परिसर में बम की सूचना के बाद टीमें मौके पर पहुंची।ऑफिस खाली कराकर तलाशी ली गई।बता दें कि धमकी देने वाले कॉलर ने अपना नाम पणयम शिवानंद बताया।उसने फोन पर ये भी कहा कि वो हैदराबाद में रहता है।कॉलर ने लैंडलाइन नंबर पर कॉल किया था। पुलिस ने केस से जुड़ी सारी जानकारी पुणे पुलिस को दे दी है, ताकि वो भी जांच कर सके।
कॉलर के खिलाफ IPC की धारा 505 (1) (ब) मामला दर्ज
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को अभी तक ऑफिस के कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला है। इस बीच, हैदराबाद में कॉलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस की एक टीम भी तेलंगाना में है और कॉलर को मुंबई लाने की तैयारी कर ली गई है।अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि कॉल करने के पीछे शख्स का मोटिव क्या था। पुलिस ने कॉलर के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (1) (ब) और 506 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

पहले भी इस तरह का मामला सामने आया था
दरअसल, इससे पहले, एनआईए मुंबई ऑफिस में धमकी भरा ईमेल आया था। जिसमें दावा किया गया था कि तालिबान से जुड़ा एक शख्स मुंबई में हमला करेगा। तभी से मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ता अलर्ट पर है। एनआईए को मिली धमकी के मामले में पुलिस ने तेजी से जांच की और पता चला कि मेल भेजने वाले का आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) एड्रेस पाकिस्तान का है।


Download Android App
Download iOS App



