हरिद्वार हर की पैड़ी पर कांवडि़यों की भारी भीड़ उमड़ी है। भोलेनाथ के भक्तों ने गंगा स्नान किया और महाशिवरात्रि के लिए जल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। हर हर महादेव के जयकारे हरिद्वार नगरी में चारों तरफ गूंज रही है। अलग-अलग तरीके से आकर्षक कांवड़ सजाकर जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ महाकाल का स्वरूप धारण कर पहुंचा है। महाशिवरात्रि पर 72 साल बाद इस बार तीन योगों का संयोग है।
- हरिद्वार में हर की पैड़ी पर उमड़ी कांवडि़यों की भारी भीड़
- हर हर महादेव के जयकारे हरिद्वार नगरी में चारों तरफ गूंज
- महाशिवरात्रि पर 72 साल बाद इस बार तीन योगों का संयोग
भगवान शिव की पूजा करने से सभी सुख की प्राप्ति- आचार्य
इसके साथ ही महाशिवरात्रि के दिन शुक्र प्रदोष व्रत भी है। इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करने से सभी सुख की प्राप्ति होगी। सर्वार्थ सिद्धि योग में भगवान शिव का व्रत करने और पूजा करने से हर कार्य में सफलता मिलती है। यह योग शुक्रवार को पड़ने से और फलदायी होगा। इसके अलावा इस दिन शिव योग का संयोग बन रहा है। शिव योग में साधना, मंत्र, जप शुभ फलदायी होते हैं।
ज्योतिर्लिंग का चित्र लगाकर पूजा कर सकते हैं- आचार्य
आचार्य ने बताया कि भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए अपनी राशि अनुसार ज्योतिर्लिंग की पूजा करनी चाहिए। जो भक्त किसी कारण ज्योतिर्लिंग जाकर पूजा नहीं कर सकते, वे अपनी राशि अनुसार घर पर ही ज्योतिर्लिंग का चित्र लगाकर पूजा कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





