मलयाली अभिनेता अनिल नेदुमंगडु शुक्रवार शाम को मालंकारा बांध के पास नहाते हुए डूब गए और उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
नेदुमंगडु को “अय्यपानुम कोशियम” फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।
अभिनेता थोडुपुझा में अपनी नई फिल्म “पीस” की शूटिंग के संबंध में वहां गये थे और अवकाश के दौरान जब वह अपने दोस्तों के साथ नहाने गए तो यह हादसा हुआ।
अनिल के निधन पर शोक प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि यादगार किरदारों को निभाकर अनिल नेदुमंगडु ने मलयाली फिल्मों में अपनी जगह बनाई थी।
विजयन ने एक वक्तव्य में कहा कि दर्शकों में मन पर अनिल ने एक अमिट छाप छोड़ी है।
अनिल (48) ने मलयाली टीवी चैनलों से एंकर के रूप में अपने अभिनय की शुरुआत की थी और उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।
अभिनेता पृथ्वीराज, डी सलमान, बीजू मेनन और सूरज वेंजरमुडु ने अनिल के निधन पर सोशल मीडिया पर शोक जताया।


Download Android App
Download iOS App



