भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष को लेकर पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी आमने सामने है। इस बीच मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है। उन्होंने कहा कि पीएम यह सुनिश्चित करें कि सौरव गांगुली को आईसीसी चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाए।
ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि सौरव गांगुली एक लोकप्रिय व्यक्ति हैं, इसलिए उन्हें वंचित किया जा रहा है। भारत सरकार से अनुरोध है कि राजनीतिक रूप से निर्णय न लें। खेल भावना से निर्णय लें। उन्होंने कहा, सौरव गांगुली किसी राजनीतिक दल के सदस्य भी नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि मैं सभी देशवासियों की ओर से कहती हूं कि सौरव गांगुली हमारा गौरव हैं, उन्होंने अपने खेल और प्रशासन करियर को कुशलता से प्रबंधित किया है। वह बीसीसीआई अध्यक्ष थे। उसे अनुचित तरीके से बाहर रखा गया था; इसका मुआवजा उसे आईसीसी को भेजना होगा।
मैं कुछ और काम के लिए आगे बढ़ूंगा : गांगुली
हाल ही में सौरव गांगुली ने कहा, मैं एक प्रशासक रहा हूं और मैं कुछ और काम के लिए आगे बढ़ूंगा। आप जीवन में चाहे जो कुछ भी करते हैं, लेकिन जब आप भारत के लिए खेलते हैं तो वह सबसे अच्छा दिन होता है। मैं बीसीसीआई का अध्यक्ष रहा हूं और मैं आगे भी बड़ी चीजें करता रहूंगा। आप हमेशा के लिए खिलाड़ी नहीं हो सकते, आप हमेशा के लिए प्रशासक नहीं हो सकते। दोनों काम करके बहुत अच्छा लगा।
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद को लेकर इस बार काफी चर्चा है। इसकी पद की जिम्मेदारी अभी तक टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली संभाल रहे है। लेकिन अब उनकी जगह 1982 विश्वकप विजेता टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी ले सकते हैं। इसके लिए बिन्नी ने नामांकन दाखिल कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



