कांग्रेस के दिग्गज नेता और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने अपने प्रतिद्वंद्वी तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) को “शुभकामनाएं” दीं और कहा कि वे दोनों ही पार्टी को मजबूत करने एवं एक बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को मतदान जारी है। खड़गे ने इससे पहले दिन में थरूर से बात भी की।
परिणाम 19 अक्टूबर को होंगे घोषित
कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य खड़गे ने ट्वीट किया, “शशि थरूर को मेरी शुभकामनाएं। उनसे आज दिन में बात की, हम दोनों भावी पीढ़ियों के लिए एक सशक्त और बेहतर राष्ट्र बनाने तथा कांग्रेस को मजबूत करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।” 80 वर्षीय मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए अपना वोट डाला। बता दें कि चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
देश की मुख्य विपक्षी दल में शीर्ष नेतृत्व के लिए एक लंबे समय के बाद चुनाव हो रहा हैं। शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच यह मुकाबला है। माना जा रहा कि इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे के जीतने की अधिक संभावना है, क्योंकि उन्हें गांधी परिवार का समर्थन प्राप्त है।


Download Android App
Download iOS App



