ममता बनर्जी ने आरजी कर की महिला डॉक्टर को समर्पित किया तृणमूल छात्र परिषद स्थापना दिवस

Summary :

तृणमूल छात्र परिषद स्थापना दिवस : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस पर आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप के बाद हत्या की शिकार महिला डॉक्टर के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए लिखा, ‘इस खास दिन को उस महिला की याद में समर्पित किया है, जिसे हाल ही में अस्पताल में बेरहमी से मार डाला गया था।’ उन्होंने कहा कि महिला डॉक्टर के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की, जिसे अत्याचार और हिंसा का शिकार होना पड़ा। Highlight :  CM ममता…

तृणमूल छात्र परिषद स्थापना दिवस : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस पर आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप के बाद हत्या की शिकार महिला डॉक्टर के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए लिखा, ‘इस खास दिन को उस महिला की याद में समर्पित किया है, जिसे हाल ही में अस्पताल में बेरहमी से मार डाला गया था।’ उन्होंने कहा कि महिला डॉक्टर के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की, जिसे अत्याचार और हिंसा का शिकार होना पड़ा।

Highlight : 

  • CM ममता बनर्जी ने तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस पर व्यक्त की संवेदनाएं
  • ममता बनर्जी ने इस खास दिन को डॉक्टर महिला की याद में समर्पित किया 
  • महिला डॉक्टर के परिवार के प्रति CM ममता बनर्जी ने गहरी संवेदना प्रकट की

तृणमूल छात्र परिषद स्थापना दिवस पर सीएम ने व्यक्त की संवेदनाएं

BJP is after my party and family but we are not afraid Mamata Banerjee -  India Hindi News BJP मेरी पार्टी और परिवार के पीछे पड़ी है, लेकिन हम डरते  नहीं हैं;

साथ ही, उन्होंने इस घटना के लिए तत्काल न्याय की मांग की और देश भर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। ममता बनर्जी ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘आज, तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस पर, मैं इसे अपनी उस बहन को समर्पित करती हूं। हम उस बहन के परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं जिसे बेरहमी से प्रताड़ित करने के बाद मार डाला गया और हम घटना के लिए तत्काल न्याय की मांग करते हैं। हम पूरे भारत में सभी उम्र की पीड़ित महिलाओं के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। मैं इस अमानवीय घटना पर दुख व्यक्त करती हूं।’ उन्होंने इस मौके पर देश भर के युवाओं को भी संबोधित किया।

घटना के लिए तत्काल न्याय की मांग

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी सरकार ने विधेयकों को मंजूरी न देने के लिए  राज्यपाल सीवी आनंद बोस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया | आज की खबर

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ‘छात्रों, युवाओं की बड़ी सामाजिक भूमिका है। समाज और संस्कृति को जागृत रखना और सबको नये दिन के उज्ज्वल संकल्पों से प्रेरित करना विद्यार्थी समाज का कार्य है।’ उन्होंने अपील की कि छात्र समाज इस प्रयास में प्रोत्साहित और प्रतिबद्ध रहें। ममता बनर्जी ने सभी से स्वस्थ रहने और उज्जवल भविष्य की कामना की। उनके संदेश में समाज के प्रति जागरूकता और सकारात्मक बदलाव की आवश्यकता पर बल दिया गया, और युवा पीढ़ी से अपेक्षा की गई कि वे नये संकल्पों के साथ समाज को प्रेरित करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Saumya Singh