भाजपा ने गोवा में हर परिवार की एक महिला सदस्य को प्रति महीने पांच हजार रुपये देने का वायदा करने पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर हमला बोला और कहा कि ममता बनर्जी नीत पार्टी चुनावी फायदे को ध्यान में रखते हुए लोगों को ‘‘फर्जी आश्वासन’’ दे रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यह भी कहा कि टीएमसी ने पश्चिम तटीय राज्य में ‘‘नौकरियों के सृजन के बारे में बात नहीं की।’’
टीएमसी ने शनिवार को घोषणा की कि सत्ता में आने पर वह गोवा में ‘गृह लक्ष्मी’ योजना शुरू करेगी जो बंगाल के ‘लक्ष्मीर भंडार’ की तर्ज पर होगी और हर परिवार की महिला सदस्य को पांच हजार रुपये प्रति महीने दिए जाएंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि टीएमसी गोवा की महिलाओं को प्रति महीने पांच हजार रुपये क्यों देना चाहती है जबकि पार्टी बंगाल में महज 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक दे रही है।
घोष ने कहा, ‘‘पांच हजार रुपये देने का वादा फर्जी है ताकि गोवा में वोट हासिल किए जा सकें। टीएमसी इसे कभी पूरा नहीं कर पाएगी। पार्टी का जो हाल त्रिपुरा में हुआ, वही हाल वहां (गोवा) होगा। यह धन कहां से आएगा?’’ गौरतलब है कि गोवा में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है।


Download Android App
Download iOS App



