Mamata Banerjee Stipend Increase 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मास्टरस्ट्रोक खेला है। उन्होंने रविवार को ये ऐलान किया कि पुरोहितों और मुअज़्ज़िनों को मिलने वाले मासिक मानदेय में 500 की बढ़ोतरी की जाएगी। सीएम ने यह भी लिखा कि पुजारियों और मुअज्जिनों द्वारा पहले से जमा किए गए सभी नए आवेदनों को मंज़ूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि अब पुरोहितों और मुअज्जिनों को हर महीने ₹2000 मिलेंगे।
Mamata Banerjee Stipend Increase 2026: हर महीने मिलेंगे ₹2,000
सीएम ममता बनर्जी ने एक्स पर अपने ऑफिशियल हैंडल से ये जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि मुझे ये बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि हमारे पुरोहितों और मुअज़्ज़िनों को दिए जाने वाले मासिक मानदेय में ₹500 की वृद्धि की गई है, जिनकी सेवा हमारे समुदायों के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को बनाए रखती है। इस संशोधन के साथ, उन्हें अब प्रति माह ₹2,000 प्राप्त होंगे। साथ ही, पुरोहितों और मुअज़्ज़िनों द्वारा विधिवत प्रस्तुत किए गए सभी नए आवेदनों को राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है।
हमें ऐसे वातावरण को पोषित करने पर गर्व है जहां प्रत्येक समुदाय और प्रत्येक परंपरा का सम्मान और सुदृढ़ीकरण किया जाता है। हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि हमारी समृद्ध आध्यात्मिक विरासत के संरक्षकों को वह मान्यता और समर्थन मिले जिसके वे हकदार हैं।
I am pleased to announce an increase of ₹500 in the monthly honorariums extended to our purohits and muezzins, whose service sustains the spiritual and social life of our communities. With this revision, they will now receive ₹2,000 per month.
At the same time, all fresh…
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) March 15, 2026
West Bengal Election 2026: 1,000 रुपए से शुरू हुई थी आर्थिक सहायता

इस योजना के तहत शुरुआत में पुजारियों को हर महीने 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती थी। बाद में 2023 में इसमें 500 रुपए की बढ़ोतरी की गई और मानदेय 1,500 रुपए प्रति माह कर दिया गया था। अब एक बार फिर 500 रुपए की बढ़ोतरी के बाद यह राशि बढ़ाकर 2,000 रुपए प्रति माह कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक को लेकर मजीद मेमन ने सरकार को घेरा, पूछा-आखिर सबूत कहां गए?


Download Android App
Download iOS App




