इसी समय वापस लिए जाएं किसान विरोधी कानून : ममता बनर्जी

Summary :

कृषि कानूनों को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर हमला करते हुए इन्हे वापस लेने की मांग की।

कृषि कानूनों को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर हमला करते हुए इन्हे वापस लेने की मांग की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 55वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए यह बात कही। शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे को याद करते हुए बनर्जी ने कहा कि किसान देश के नायक हैं। 
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उन्होंने हमें ‘जय जवान, जय किसान’ का प्रेरणादायी नारा दिया था। हमें हमारे किसान भाइयों-बहनों पर गर्व है। किसान हमारे देश के नायक हैं। केंद्र को किसान विरोधी कानूनों को अभी वापस लेना चाहिए।’’ 


ममता बनर्जी नए कृषि कानूनों के खिलाफ मुखर रही हैं जिनके विरुद्ध किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने भी प्रदर्शन को समर्थन जताया है। 

Desk Team