केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने सोमवार को प्रदेश में लोगों से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के प्रसार को रोकने के लिए बहुत सावधानी बरतने की अपील की। बेदी ने कहा कि लोगों को पोंगल त्योहार से पहले और उसके बाद भी एक दूसरों की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने एक व्हाट्सएप पोस्ट में कहा कि पता चला है कि लोग एक बार फिर कोरोना के प्रति बहुत ढिलाई बरत रहे हैं और मास्क नहीं पहनने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना के प्रति अपने व्यवहार ढिलाई नहीं देने, मास्क पहने और सामाजिक दूरी का पालन तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि पोंगल समारोहों के मद्देनजर लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि बड़ी सभाएं कोरोना का प्रसार होगा। उन्होंने कहा कि प्रांत में जो भी मामले सामने आ रहे है अभी भी समुदाय के है। उनसे पुलिस से फिर से मास्क पहनने के अनुपालन के प्रति सख्ती बरतने और इसका उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूलने के लिए कहा है।


Download Android App
Download iOS App



